बहुलावन ( बाटी )

Service 1

बहुलावन अथवा बाटी ब्रज के द्वादश वनों (बारह वनों में) में से पंचम वन है। इस वन में, जो लोग आते हैं, वे मृत्यु के पश्चात् अग्निलोक को प्राप्त होते हैं। आजकल यहाँ बाटी नाम का गांव बसा है बहुला नामक गांव की पौराणिक गाथा इसी वन से सम्बन्धित है। बहुलावन एक परम सुन्दर और रमणीय वन है। यह स्थान बहुला नामक श्रीहरि की सखी (गोपी) का निवास स्थल है। 'बहुला श्रीहरे: पत्नी तत्र तिष्ठति सर्वदा'। इसका वर्तमान नाम बाटी है। यह स्थान मथुरा से पश्चिम में सात मील की दूरी पर राधाकुण्ड एवं वृन्दावन के मध्य स्थित है। यहाँ संकर्षण कुण्ड तथा मान सरोवर नामक दो कुण्ड हैं। कभी राधिका मान करके इस स्थान के एक कुंज में छिप गईंं। कृष्ण ने उनके विरह में कातर होकर सखियों के द्वारा अनुसंधान कर बड़ी कठिनता से उनका मान भंग किया था।

Follow us