कुसुम सरोवर

Service 1

मथुरा शहर में स्थित गोवर्धन से लगभग 2 किलोमीटर दूर राधा घाट के पास है ऐतिहासिक कुसुम सरोवर जो 450 फीट लंबा और 60 फीट गहरा है। प्राचीन सरोवर को मध्य प्रदेश के बुंदेला राजा वीर सिंह देव ने 17वीं शताब्दी में बनवाया था। इसके बाद राजा सूरजमल ने इसका जीर्णोद्धार कराकर इसे भव्य सरोवर का स्वरूप प्रदान किया। सरोवर के पश्चिम में राजा सूरजमल के बेटे राजा जवाहर सिंह ने अपने पिता और अपनी तीनों माताओं की याद में एक ऊंचे चबूतरे पर अत्यंत कलात्मक छतरियों का निर्माण कराया। पौराणिक महत्व कुसुम सरोवर से जुड़ी कई पौराणिक कहानियां हैं। इसमें सबसे अहम है राधा और कृष्ण की कहानी। ऐसी मान्यता है कि भगवान कृष्ण, राधा जी से छिप-छिप कर कुसुम सरोवर पर ही मिला करते थे। एक समय राधा रानी और सारी सखियां भगवान कृष्ण के लिए फूल चुनने कुसुम सरोवर गोवेर्धन ही जाया करतीं थीं। कुसुम सरोवर गोवर्धन के परिक्रमा मार्ग में स्थित एक रमणीक स्थल है जो अब सरकार के संरक्षण में है।

Follow us