धर्म रक्षा संघ

परिचय

सनातन धर्म, संस्कृति और सेवा के संरक्षण हेतु संकल्पित संगठन.

श्री राम नवमी संवत 2060 तदनुसार दिनांक 11 अप्रैल 2003 शुक्रवार को भारत के प्रसिद्ध संत, धर्माचार्य एवं धर्म सेवकों के सान्निध्य में धर्म रक्षा संघ की स्थापना की गई, जिसके संस्थापक अध्यक्ष पद पर श्री सौरभ गौड़ को आसीन किया गया.

धर्म रक्षा संघ मठ-मंदिर, आश्रम, धार्मिक स्थलों एवं वैदिक सनातन धर्म की रक्षा के साथ भारतीय संस्कृति और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु हमेशा तत्पर रहता है.

संगठन ने वृन्दावन, ब्रज और सनातन धर्म से जुड़े अनेक धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विषयों पर उल्लेखनीय कार्य किए हैं.