पूर्व कार्यक्रम
श्री रामनवमी - स्थापना दिवस
भगवान श्री कृष्ण की लीला भूमि ब्रजमंडल के श्री धाम वृंदावन में सनातन धर्म एवं संस्कृति की रक्षा एवं संवर्धन हेतु श्री रामनवमी 2060 तदनुसार 11 अप्रैल 2003 शुक्रवार को परम पूज्य महंत श्री नृत्य गोपाल दास जी महाराज एवं ब्रज के पूज्य संत, धर्माचार्य एवं धर्म सेवकों के पावन सानिध्य में धर्म रक्षा संघ की स्थापना की गई | धर्म रक्षा संघ एक गैर राजनीतिक सेवाभावी एवं सामाजिक संगठन है | 18 वर्ष पूर्व धर्म रक्षा संघ के रूप में रोपा गया पौधा आज वटवृक्ष बनकर धार्मिक को सामाजिक क्षेत्र में अपनी शीतल छाया प्रदान कर रहा है | प्रत्येक वर्ष श्री रामनवमी को धर्म रक्षा संघ का स्थापना दिवस मनाया जाता है |