Permanent Event
06 दिसम्बर - चेतना दिवस
6 दिसंबर 1992 का वह दिन भारत के इतिहास में इस तारीख को कभी भुलाया नहीं जा सकता.जो इतिहास के पन्नों में लिपटा हुआ है. यानी आज के दिन अयोध्या में बाबरी विध्वंस हुआ था. तीन दशक बाद भी धर्म नगरी अयोध्या में हिंदू मुस्लिम सारे लोग कड़वाहट को भूल कर आगे बढ़ रहे है. हालांकि एक तरफ प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है तो दूसरी तरफ मुस्लिम समुदाय के लोग धन्नीपुर में मस्जिद बनाने का प्लान कर रहे हैं. 9 नवंबर 2019 का वह ऐतिहासिक दिन जब 500 वर्षों से चला आ रहा विवाद का पटाक्षेप हुआ. विवादित ढांचे को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया फैसला विराजमान रामलला के पक्ष में आया और अब भव्य मंदिर बन रहा है.