मोहिनी बिहारी शरण-राष्ट्रीय मार्गदर्शक

Hamare Stambh

मोहिनी बिहारी शरण-राष्ट्रीय मार्गदर्शक

महंत मोहिनी बिहारी शरण स्वामी श्री हरिदासीय सम्प्रदाय के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री राधा प्रसाद देव जू महाराज के कृपा पात्र उत्तराधिकारी एवं अत्यंत लोकप्रिय संत हैं। वृन्दावन के संतों में इनका सितारों के बीच ध्रुव तारे के समान देदीप्यमान आभामंडल है।आप प्रातः 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक अहिर्निश गौ सेवा,संत सेवा और गुरु सेवा में रत रहते हैं। इनके आश्रम में 24 घंटे भोजन प्रसाद प्राप्त होता है। धर्म रक्षा संघ को लगातार आपका मार्गदर्शन प्राप्त होता रहता है।