निराश्रित महिला सेवा

Seva Prakalp

निराश्रित महिला सेवा

June 19, 2026

धर्म रक्षा संघ निराश्रित एवं विधवा महिलाओं की सेवा में हमेशा तत्पर रहता है । पश्चिम बंगाल में एक प्रथा के चलते विधवा महिलाओं को अपने घर से बेघर कर दिया जाता है ऐसी निराश्रित विधवा महिलाओं के लिए सिर्फ वृंदावन धाम की एकमात्र उम्मीद की किरण होती है जहां उन्हें उचित आशा प्राप्त होता है ऐसी लाचार महिलाओं के सहारा प्रदान करने के लिए समय-समय पर कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित करने के साथ विभिन्न रोजगार परख कार्यक्रमों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। जिससे वह स्वावलंबी बनकर स्वतंत्र रूप से अपनी आजीविका कमा सकें। ऐसी निराश्रित महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उन्हें चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाती है, आवश्यकता अनुसार ऐसी निराश्रित महिलाओं के लिए भोजन राशन वस्त्र एवं अन्य उपयोगी सामान की सहायता भी की जाती है। हमारे कार्यकर्ता समय-समय पर उनसे मुलाकात करके उनके दर्द को बांटने के साथ उन्हें अपनापन और पारिवारिक वातावरण प्रदान कर उनके साथ समय विताकर उनकी भावनाओं को सुनते और समझते हैं साथ ही उनकी हर संभव मदद भी करते हैं ऐसी माता के साथ उत्सव त्यौहार मना कर उनके अंदर एक आनंद के वातावरण का संचार भी करते हैं आप भी यदि निराश्रित विधवा महिलाओं एवं वृद्ध माता की सेवा करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क कीजिए।